लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन चरित्र और उद्देश्यों को आगे बढ़ा रही मोदी सरकार: आशुतोष
देवी अहिल्याबाई संगोष्ठी और महिला सम्मेलन सम्पन्न
उमरिया।- देश की प्रत्येक महिला पुण्य स्लोका देवी अहिल्याबाई होलकर की तरह बुद्धिमान और जुझारू बने। उन्होंने जिस तरीके से अपनी बुद्धिमत्ता और न्याय प्रिय ढंग से साम्राज्य चलाया उसे हम सभी को सीख लेने की आवश्यकता है। यह कहना मध्य प्रदेश शासन की नगरीय प्रशासन और आवास विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी का है। दरअसल आज गुरुवार को उमरिया के जिला भाजपा कार्यालय में देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित महिला संगोष्ठी और महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन के कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागड़ी पहुंची हुई थी, जहां उन्होंने सैकड़ो की तादाद में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए हैं।राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागड़ी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर रानी से महारानी और फिर लोकमाता कैसे बनी इसका एक बहुत बड़ा इतिहास है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को बताया कि अहिल्याबाई एक गरीब परिवार से रही है लेकिन वह शुरू से ही तेजस्वी ओजस्वी और शिव भक्त रही है। 8 साल की उम्र में जब वह शाम के समय मंदिर में संध्या आरती कर रही थी तब वहां राजा मल्हार राव होलकर पहुंचे थे। मंदिर में आरती का गायन कर रही अहिल्याबाई की आवाज सुनकर राजा ने उनसे बातचीत की और उनके पिता से मिलने का आग्रह किया। इसके बाद राजा मल्हार अहिल्याबाई के पिता से मिलकर अपने बेटे के लिए अहिल्याबाई का हाथ मांग लिया।कुछ समय बीतने के बाद अहिल्याबाई के पति खांडेराव का देहांत हो गया और पूरे मालवा साम्राज्य की जिम्मेदारी अहिल्याबाई के ऊपर आ गई। ससुर राजा मल्हार राव के आग्रह पर देवी अहिल्याबाई ने राजपाठ संभाला। इसके बाद देवी अहिल्याबाई रानी से महारानी बन गई। उन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता और न्याय प्रिय शासन के तौर पर नई पहचान बनाई और महिलाओं को सशक्त बनाने का बीड़ा उठाया। महारानी देवी अहिल्याबाई ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए स्व सहायता समूह के माध्यम से पहले महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाया और फिर रोजगार उपलब्ध कराया। महिलाओं को रोजगार के लिए उन्होंने साड़ी उद्योग लगाया जिसमें महिलाओं को काफी संख्या में रोजगार उपलब्ध हुआ। इसके अलावा उन्होंने महिला सेना का भी निर्माण किया जिसमें महिलाओं को शास्त्र के साथ शास्त्रों का भी उपयोग करना सिखाया गया।राज्य मंत्री श्रीमती बागड़ी ने बताया कि महारानी देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपनी बुद्धिमत्ता और अपनी चतुराई से बगैर युद्ध लड़े कई युद्ध जीते और उनसे ईर्ष्या रखने वाले या युद्ध करने वाले लोग अपने आप वापस लौट जाते थे। महारानी अहिल्याबाई ने मालवा क्षेत्र सहित पूरे देश में कई विकास कार्य, धार्मिक कार्य कराए जो आज भी इतिहास में दर्ज है। एक समय ऐसा भी आया जब वह अपने साम्राज्य में बिल्कुल अकेले पड़ गई थी तब वह अपना पूरा साम्राज्य भगवान शिव को समर्पित कर उन्ही के चरणों में ध्यान लगा लिया और साम्राज्य चलता रहा। उनका राज शासन इतना न्याय संगत रहा की एक बार वह अपने पुत्र को ही मृत्यु दंड देने का फरमान जारी कर दिया। उनके द्वारा सनातन धर्म के लिए कई मंदिरों का निर्माण कराया, आम जनता के लिए सड़के, तालाब, कुएं बावड़ी और धर्मशालाए बनवाए गए । राज्य मंत्री ने कहा कि आज उन्हीं की प्रेरणा से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भी महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। स सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा के साथ सुविधा मुहैया कराई जा रही है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि महिला सम्मेलन कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागड़ी उपस्थित हुई है। श्री अग्रवाल ने बताया कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर ने 300 वर्ष पूर्व मालवा में राज किया और लगभग 30 वर्ष तक उनका साम्राज्य चलता रहा। इस दौरान उनके कई न्याय प्रिय निर्णय और उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी प्रासंगिक है। जब वह मालवा की महारानी बनी तब मुगलों का राज हुआ करता था। उस समय महिलाओं का घरों से निकलना भी मुश्किल रहा है तब देवी अहिल्याबाई ने अपना पूरा साम्राज्य चलाया। देवी अहिल्याबाई ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्व सहायता समूह के माध्यम से उन्हें जोड़ने और रोजगार देने का काम किया। आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देवी अहिल्याबाई की तरह महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं। हमारी सरकार लोकमाता के जीवन चरित्र और उद्देश्यों को आगे बढ़ने का काम कर रही है। इसके अलावा उन्होंने सनातन के लिए कई शिवालय और मंत्रियों का निर्माण कराया ।देवी अहिल्याबाई होल्कर संगोष्ठी और महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन सम्मेलन को जिला पंचायत के अध्यक्ष अनुज पटेल और भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सुश्री ज्ञानवती सिंह ने संबोधित किया कार्यक्रम का सफल संचालन जनपद सदस्य पूजा बेगाने किया वहीं कार्यक्रम का आभार व्यक्त पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष सिंह ने किया। कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधि के तौर पर नगर पंचायत पाली की अध्यक्ष सुश्री शकुंतला प्रधान, जिला पंचायत सदस्य बेला अर्जुन सिंह, नगर परिषद नवरोजाबाद की अध्यक्ष कुशाल सिंह, पार्षद श्रीमती अर्चना सिंह गहरवार, नगर मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष पाली राधा तिवारी, भाजपा नेताओं में महामंत्री दीपक छतवानी, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह अहिरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी, धनुषधारी सिंह, सुमित गौतम, विनय मिश्रा,सुजीत भदौरिया, सिंह सहित सैकड़ो की तादाद में महिलाएं उपस्थित रहीं।